उत्तर प्रदेश

एन0डी0पी0एस0 एक्ट के दोषसिद्ध अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 1,00,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत चिन्हित अभियोगों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।

 

एन0डी0पी0एस0 एक्ट के दोषसिद्ध अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 1,00,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित अभियोगों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।

* माननीय न्यायालय / पीठासीन अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह (II) (न्यायालय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश बहराइच) द्वारा दोषी अभियुक्तों को दण्डित किया गया ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिस क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति को थाना रूपईडीहा पुलिस द्वारा रोककर जामातलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से दिनांक 07.03.2024 को 1 किलो 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना रूपईडीहा में अभियोग मु.अ.सं 444/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । तत्कालीन विवेचक श्री जितेश कुमार सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन, गवाहों की गवाही व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त बाल बहादुर पुत्र स्व0 पुष्कर बहादुर विकर के विरूद्ध आरोप-पत्र दिनांक 14.04.2024 को प्रेषित किया गया, तत्पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 12.07.2024 को विरचित किया गया है ।

 

*दोषसिद्धि का विवरण-* *श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ* के आदेश के क्रम एवं *पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे उक्त अभियोग में माननीय न्यायालय / पीठासीन अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह (II) (न्यायालय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश बहराइच) द्वारा थाना प्रभारी श्री हरेन्द्र कुमार मिश्रा, मॉनीटरिंग सेल पुलिस कार्यालय बहराइच, अभियोजक श्री प्रेम प्रकाश मिश्रा, कोर्ट मोहर्रिर म0हे0का0 चन्दा देवी तथा थाना पैरोकार का0 अभिमन्यु कुमार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दिनांक- 13.10.2026 को दोषी अभियुक्त नसीम पुत्र नसीर उपरोक्त को दण्डित किया गया ।

 

*दोषसिद्ध अभियुक्त का विवरणः-*

1. बाल बहादुर पुत्र स्व0 पुष्कर बहादुर विकर निवासी वंशीगढ़ी रामपुर, जिला बांके, राष्ट्र नेपाल

*सजा का विवरण-*

धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अपराध में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1,00,000/- रूपये अर्थदण्ड, अर्थदण्ड न अदा करने की स्थिति में अतिरिक्त छः माह का कारावास

 

*मीडिया सेल, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!