प्राथमिक विद्यालय माघी के आंगनवाड़ी केंद्र पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली*
बहराइच। नानपारा ग्राम पंचायत माघी में आगा खान फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय माघी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में बाल मेला एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*प्राथमिक विद्यालय माघी के आंगनवाड़ी केंद्र पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली*
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच। नानपारा ग्राम पंचायत माघी में आगा खान फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय माघी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में बाल मेला एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, खेल और बाल विकास के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पूरे गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
आगा खान फाउंडेशन के ईसीडी फेसिलिटेटर पवन बाजपेई, नीरज शुक्ला, सबीना एवं निधि सिंह मोहम्मद सलीम ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रिय सहभागिता रही। आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम की कार्यकत्री गायत्री देवी का विशेष सहयोग रहा। ग्राम माघी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अच्छन खान, पत्रकार असलम खान, पत्रकार अब्दुल कादिर खान सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ अभिभावकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।




