इंडो-नेपाल सीमा पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *आगामी त्यौहार नवरात्र, दुर्गा पूजा,दशहरा व दीपावली के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था* को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है

जनपद श्रावस्ती
दिनांक: 07.10.2026
इंडो-नेपाल सीमा पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग
रिपोर्ट गुलशन कुमार यादव
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में आगामी त्यौहार नवरात्र, दुर्गा पूजा,दशहरा व दीपावली के दृष्टिगत इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था* को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB* द्वारा *इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के तिकोनी मोड़* पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




