उत्तर प्रदेश

कोई मतदाता न छूटे, विशेष अभियान से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होंगे शामिल

बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 01 अक्टूबर 2026 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है

कोई मतदाता न छूटे, विशेष अभियान से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होंगे शामिल

 

 

बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 01 अक्टूबर 2026 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है

। अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं के साथ ही युवा एवं पहली बार पात्र हो रहे नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में भी सुधार हो सके। कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के गणना चरण में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृत एवं डुप्लीकेट अर्थात एएसडीडी निर्वाचकों की सूचियां तैयार की गई थीं तथा नाम शामिल न होने के संभावित कारणों की भी जानकारी एकत्र की गई। इन सूचियों को संबंधित पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकायों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों के नोटिस बोर्ड तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के साथ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ भी साझा किया गया। उन्होंने बताया कि आलेख्य नामावली का प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया गया तथा दावे एवं आपत्तियों पर निर्णय की प्रक्रिया के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। वर्तमान अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हो पाया है अथवा किसी कारण से विलोपित हो गया है। ऐसे नागरिक किसी भी समय पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली की तुलना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली से करते हुए उन मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की सूची में थे लेकिन वर्तमान प्रकाशित सूची में शामिल नहीं हैं। चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी तथा छूटे हुए, प्रथम बार पात्र एवं युवा मतदाताओं से फार्म-6 भरवाया जाएगा। प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 20 से 25 निर्वाचकों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अभियान को लगभग एक माह में पूरा किया जा सके। बूथ लेवल अधिकारी चिन्हित मतदाताओं की सूची, भरे हुए फार्म-6 तथा भौतिक सत्यापन रिपोर्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंत में बूथवार तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल कराने का अतिरिक्त अवसर मिल सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। रात्रि आश्रयों, लेबर कालोनियों, आश्रयहीन तथा मुख्यधारा से पृथक व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों, स्थानीय जनसंपर्क, स्वीप गतिविधियों, नियमित प्रेस ब्रीफिंग एवं अन्य माध्यमों से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जानकारी मिल सके। अभियान की प्रगति की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा और सतत निगरानी की जाएगी। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां, भाजपा के श्रवण कुमार शुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा शफीक, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार गौतम तथा आम आदमी पार्टी से फिरोज हैदर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!