Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की समीक्षा बैठक 

बहराइच 12 अगस्त। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की सफलता के लिए विकास भवन सभागार में आयोजित

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की समीक्षा बैठक

 

 

बहराइच 12 अगस्त। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की सफलता के लिए विकास भवन सभागार में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की समीक्षा बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज ‘‘हमारी अस्मिता’’ तथा ‘‘आन बान शान का प्रतीक’’ है इसलिए विभिन्न माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त कर आमजनमानस को इस अभियान का हिस्सा बनाया जाय।

सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाय। जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाज़ा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराया जाय। सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि स्थानीय भाषा में बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स एवं अन्य उचित माध्यमों से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय।

सीडीओ ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान 15 अगस्त 2026 को सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा लाईट लगायी जाय। ध्वाजारोहण करते समय मानक प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाय। सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जनपद स्तर कण्ट्रोल रूम की स्थापना की जाय। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि अभियान के दौरान ली गई सेल्फी, रील्स, वीडियो, झण्डे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झण्डागीत के साथ वीडियो अभियान से जुड़ी वेबसाइट हरघरतिरंगा डाट कॉम पर अपलोड करने के लिए आमजनमानस को प्रेरित किया जाय।

सीडीओ ने नगर विकास व पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाय एवं साइनेज भी लगवाये जाए। सीडीओ ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया कि समस्त सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि झण्डों की संख्या का आंकलन कर अतिरिक्त झण्डों का आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों के लिये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा शहरी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से की जाय। सीडीओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संचालित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान के दौरान ली गई फोटो, सेल्फी, रील्स इत्यादि को सम्बन्धित वेबसाइट पर अपलोड भी करें।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह, डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त मनरेगा रविशंकर, एडीएसटीओ घासीराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी, वर्चुअली के माध्यम से अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम, बीडीओ, अधि. अधि. नगर पालिका तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!