नवाबगंज-बहराइच: राजकीय पशु चिकित्सालय के गेट पर भरा गंदा पानी, नालियां जाम – बीमारियों का खतरा, पशुपालक परेशान
नवाबगंज, बहराइच।नवाबगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की लापरवाही नहीं, बल्कि नगर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले पशुपालकों और मरीज पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नवाबगंज-बहराइच: राजकीय पशु चिकित्सालय के गेट पर भरा गंदा पानी, नालियां जाम – बीमारियों का खतरा, पशुपालक परेशान
रिपोर्ट शिवम पांडे नवाबगंज
नवाबगंज, बहराइच।नवाबगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की लापरवाही नहीं, बल्कि नगर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले पशुपालकों और मरीज पशुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नालियां पूरी तरह से चोक हैं, साफ-सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर बह रहा है। यही पानी अस्पताल के गेट पर जमा हो जाता है। गंदे पानी में से उठ रही दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
पशु चिकित्सालय में रोजाना दर्जनों पशुपालक अपने बीमार पशुओं को लेकर इलाज के लिए आते हैं, लेकिन गेट पर भरे पानी के कारण उन्हें पशुओं को पानी से निकालकर ले जाना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने का भी डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने नगर पंचायत नवाबगंज और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।




