उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि, SP राहुल भाटी बोले- बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता

श्रावस्ती।आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

श्रावस्ती: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि, SP राहुल भाटी बोले- बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल

 

श्रावस्ती।आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर गत वर्ष अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के *154 अमर शहीदों* को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

एसपी ने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि इस वर्ष *उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 जवान* स्व० मोहित कुमार यादव, स्व० सत्यभान सिंह, स्व० अशोक कुमार, स्व० प्रदीप कुमार, स्व० तीर्थपाल सिंह और स्व० रोहित यादव ने ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त की है। देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा।

 

इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

क्यों मनाया जाता है पुलिस शहीद दिवस –

आज से 67 वर्ष पूर्व अक्टूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए CRPF के 10 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। तभी से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!