Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गोंडा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोंडा में समाजवादी छात्र सभा ने शनिवार दोपहर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी तैयार कर उसे पैक किया और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहा, गुरु नानक चौराहा तथा अंबेडकर चौराहे पर लोगों में वितरित किया।

गोंडा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोंडा में समाजवादी छात्र सभा ने शनिवार दोपहर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।

समीर खान क्राइम ब्यूरो उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी तैयार कर उसे पैक किया और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहा, गुरु नानक चौराहा तथा अंबेडकर चौराहे पर लोगों में वितरित किया।

झालमुड़ी वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका कारण पूछा तो सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटी थी। युवाओं की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है, इसलिए समाजवादी छात्र सभा भी खुशी मना रही है।

सिद्धार्थ सिंह ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्र परेशान थे। वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो जाने से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पेपर लीक मामलों में और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तथा ऐसे मामलों से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी छात्र सभा ने तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट गेट पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। लगातार चल रहे आंदोलन के दबाव में सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!