थाना – रिसिया, बहराइच दिनांक – 10.09.2026 चोरी के उपकरण के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी करने के उपकरण, साइकिल व नशीला पदार्थ 34 ग्राम बरामद

थाना – रिसिया, बहराइच
दिनांक – 10.09.2026
चोरी के उपकरण के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी करने के उपकरण, साइकिल व नशीला पदार्थ 34 ग्राम बरामद
*विवरण*-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु व अपहृताओं की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया श्री करुणाकर पान्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।
थाना स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान व प्राप्त सूचना के आधार पर 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के उपकरणो के साथ चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से नशीला पदार्थ, साइकिल, चोरी के उपकरण बरामद किये गये जिसके आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 313, 317(2), 317(4) BNS व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच बनाम 1- हिस्ट्रीशीटर बीरबल पुत्र राम फेरन चौहान निवासी कटिलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच, 2- इश्तेखार पुत्र मजीद निवासी कटिलिया चौराहा थाना रिसिया जनपद बहराइच पंजीकृत कर अभियुक्तगण को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1-बीरबल पुत्र राम फेरन चौहान निवासी कटिलिया थाना रिसिया जनपद बहराइच
2-इश्तेखार पुत्र मजीद निवासी कटिलिया चौराहा थाना रिसिया जनपद बहराइच
*अभियोग का विवरण*-
1. मु.अ.स. 266/2026 धारा 313, 317(2), 317(4) BNS व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच
*अभियुक्त बीरबल उर्फ बल्ली का आपराधिक इतिहास*-
1. मु0अ0सं0 272/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रिसिया बहराइच
2. मु0अ0सं0 221/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच
3. मु0अ0सं0 231/23 धारा 147/323/354/354(ख)/452/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रिसिया बहराइच
4. मु0अ0सं0 14/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना रिसिया जनपद बहराइच
5. मु0अ0सं0 15/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना रिसिया जनपद बहराइच
6. मु0अ0सं0 162/25 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/326(f) बीएनएस थाना रिसिया जनपद बहराइच
7. मु0अ0सं0 23/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रिसिया जनपद बहराइच
8. 266/26 धारा 313,317(2),317(4)BNS व 8/20 NDPS act
*अभियुक्त इस्तखार पुत्र मजीद का आपराधिक इतिहास*-
1.मु0अ0सं0 61/25 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना रिसिया जनपद बहराइच
2.मु0अ0सं0 127/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रिसिया जनपद बहराइच
3 मुआस 266/26 धारा 313,317(2),317(4)BNS
व 8/20 NDPS act
*बरामदगी का विवरण*-
*चोरी किए जाने के उपकरण*
एक अदद लोहे की सरिया
एक अदद लोहे की आरी
एक अदद पिलास,
एक अदद नुकीली सरिया
एक अदद छोटा पेचकस
एक अदद लोहे का रिन्च
तीन अदद चाभी का गुच्छा
एक अदद चोरी की साइकिल
20 स्ट्रीप एल्प्राजोलम नशीली गोली 10 ग्राम
दो पुड़िया नशीली पाउडर वजन करीब 34 ग्राम
बरामदगी टीम-
o 1.उ0नि0 श्री आनन्द कुमार
o 2.हे0का0 रविन्द्र नाथ चौधरी
o 3.का0 कुलदीप कुमार थाना रिसिया जनपद बहराइच




