Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नानपारा बलहा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण, हरितिमा ऐप पर की गई जियोटैगिंग

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर आयोजित *वृक्षारोपण

नानपारा बलहा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण, हरितिमा ऐप पर की गई जियोटैगिंग

 

अहमद हुसैन उप संपादक उजाला हिंद समाचार डिजिटल

 

बहराइच, 12 जुलाई 2026 को

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर आयोजित *वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान को विकास खण्ड बलहा में उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। यह अभियान *अरुण कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, बलहा (बहराइच) के निर्देशन में विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कार्यालयों में चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का वृक्षारोपण किया गया। लगाए गए सभी पौधों की हरितिमा ऐप के माध्यम से जियोटैगिंग भी सुनिश्चित की गई, जिससे पौधों की निगरानी एवं संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके।

*खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्वयं प्राथमिक विद्यालय बंजारन टांडा तथा प्राथमिक विद्यालय गुलालपुरवा* सहित विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि *”वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।”*

विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान न केवल हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, बल्कि प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!