जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संगठन की बैठक संपन्न
एमडीएम ऑडिट, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, एसीपी,शिक्षक समस्याओं, नामांकन वृद्धि, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आदि पर हुई विधिवत वार्ता

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संगठन की बैठक संपन्न
एमडीएम ऑडिट, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, एसीपी,शिक्षक समस्याओं, नामांकन वृद्धि, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आदि पर हुई विधिवत वार्ता।
128 शिक्षकों का अबतक एक दिवस का कटा बेतन / मानदेय हुआ बहाल
बहराइच: शिक्षक,शिक्षा मित्र अनुदेशकों की विभिन्न लम्बित समस्याओं,सेवा संबंधी प्रकरणों तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श एवं उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु एक आवश्यक बैठक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आहुति हुई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, जिला महामंत्री उमेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ, जिला मंत्री चंद्रेश कुमार राजभर सहित अन्य सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के जनपदीय अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महामंत्री,कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों नें बैठक में मौजूद रहे।
महासंघ जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने लंबित सभी शिक्षक समस्याओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह जी के समक्ष रखा तथा उसके समाधान पर सार्थक चर्चा की।एमडीएम ऑडिट,अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, जनपद के सभी विकास खंडों के शिक्षक,शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों,अनुदेशकों का एक-दो दिन का वेतन/मानदेय बाधित बहाली,लम्बित चयन वेतनमान, पयागपुर के 19 शिक्षकों की आख्या बीईओ के स्तर से फारवर्ड न होने से चयन वेतनमान में देरी,माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी आदेश के क्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने,वेतन निर्धारण, वेतन विसंगति,सेवा पुस्तिका के अद्यतन सत्यापन एवं अभिलेखीकरण, अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश एवं अन्य अवकाश संबंधी समस्या समाधान,सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ अन्य देयकों से संबंधित लम्बित प्रकरण निस्तारण आदि विषयों पर चर्चा की एवं उक्त समस्याओ के सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष श्री मिश्र नें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर उठायें गए समस्याओ / ज्ञापन के माध्यम से जो भी प्रमुख मांगे रखी गयी थी,कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकांश मांगो कों पूर्ण किया जा चुका है, शेष मांगो / समस्यायो पर विभाग द्वारा कार्य गतिमान है।




