थाना नवाबगंज में थाना प्रभारी रामाशंकर यादव के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण
नवाबगंजपर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को *थाना नवाबगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम* आयोजित किया गया।

थाना नवाबगंज में थाना प्रभारी रामाशंकर यादव के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण
धनीराम यादव उजाला हिंद समाचार डिजिटल
बहराइच
नवाबगंजपर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को *थाना नवाबगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम* आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी रमाशंकर यादव* के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए।
थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने कहा कि _”पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। पुलिस विभाग भी पर्यावरण बचाने की मुहिम में साथ है। हर पुलिसकर्मी कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे।”_
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं ताकि पर्यावरण स्वच्छ और हरा-भरा बना रहे।
इस दौरान थाने के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वृक्षारोपण करते हुए थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की फोटो