Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

ड्राइवरों ने सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। 

श्रावस्ती जनपद में उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने जिला मुख्यालय भिनगा में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष ताजदार उर्फ मुल्तान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच एकत्र हुए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा

ड्राइवरों ने सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

 

श्रावस्ती जनपद में उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने जिला मुख्यालय भिनगा में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष ताजदार उर्फ मुल्तान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच एकत्र हुए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग की गई।

संगठन का कहना है कि प्रदेश भर के ड्राइवर आए दिन असुरक्षा, उत्पीड़न और कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के दौरान बिना जांच के उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उनके सम्मान और सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर दिन-रात मेहनत कर लोगों और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाकर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए।

ज्ञापन में संगठन ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह और शौचालय की व्यवस्था, 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 25 लाख रुपये तक के इलाज की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा ड्राइवरों को आवास योजना का लाभ, उनके बच्चों की निःशुल्क उच्च शिक्षा, राजमार्गों पर उत्पीड़न पर रोक, भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क में कमी, प्रत्येक वर्ष एक सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने तथा प्रदेश से बाहर कार्यरत ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने वाहन मालिकों के लिए ड्राइवरों को अधिकृत अथॉरिटी लेटर देना अनिवार्य करने की भी अपील की।

इस दौरान प्रदेश संचालक रामव्रत यादव, श्रावस्ती जिला अध्यक्ष आरिफ अली, जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष शिवकुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, बहराइच जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष अजीमुल्ला, हरदोई जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, दानिश खान, हाशिम खान सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों ड्राइवर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!