बहराइच रिसिया इंटरलॉकिंग मार्ग पर फैली गंदगी से लोगों में नाराज़गी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
रिसिया क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे कई दिनों से कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह गंदगी संक्रामक बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

रिपोर्ट: उमा शंकर गुप्ता, बहराइच
रिसिया क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे कई दिनों से कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह गंदगी संक्रामक बीमारियों का कारण भी बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नियमित सफाई अभियान चलाने और कूड़ा उठाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे।
फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कूड़ा बिखरा हुआ है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।