बच्चों के बचपन की रक्षक हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां: अयोध्या में कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और मेधावी बच्चों का सम्मान
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं के सम्मान एवं नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बच्चों के बचपन की रक्षक हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां: अयोध्या में कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और मेधावी बच्चों का सम्मान
अयोध्या | उजाला हिंद
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं के सम्मान एवं नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि *”बच्चों के बचपन की रक्षक सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा सहायिकाएं भारत के भविष्य की रक्षक हैं, क्योंकि बचपन स्वस्थ होगा, तो भारत स्वस्थ, समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित होगा।”*
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए –
*1.* ‘टेक होम राशन’ (THR) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।
*2.* ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
*3.* आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के बढ़े हुए मानदेय का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां, सहायिकाएं, विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।