Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच* *प्रदेश सरकार के “गड्ढा मुक्त सड़क” के दावे एक बार फिर धरातल पर फेल नजर आ रहे हैं* 

मामला जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर का है, जहां से आमा पोखर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है

*ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच* *प्रदेश सरकार के “गड्ढा मुक्त सड़क” के दावे एक बार फिर धरातल पर फेल नजर आ रहे हैं*

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

मामला जनपद बहराइच के विकासखंड बलहा अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर का है, जहां से आमा पोखर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नहर के पास काली डामर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से यह रास्ता खतरे का सबब बन गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि यह अब “मौत को दावत देने” जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह रास्ता लगभग तीन दर्जन गांवों को जोड़ता है, लेकिन वर्तमान में जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बाइक और साइकिल सवारों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो गए हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और दैनिक मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

👉 ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!