रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक

रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक
बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द ने किया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी सोम (एलडीओ), डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि एवं उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य, नगरीय विकास अभिकरण, आरसेटी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एफएलसी इंडियन बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति तथा बैंकों द्वारा किये जा रहे विलम्ब तथा रिजेक्शन पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम सूर्य घर, एमवाईएसवाई, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वानिधि, के.सी.सी., एसएचजी, पीएमएफएमई, मत्स्य इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रतापूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि रिजेक्ट आवेदनों को सही कराकर पुनः भेजें। डीएम ने कहा कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा करते हुए मानक से कम सीडी रेशियों बैंकों को निर्देश दिया कि रणनीति बनाकर सीडी रेशिओ में सुधार लायें। डीएम ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि एनआरएलएम से सम्बन्धित पत्रावलियों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। पीएम स्वनिधि योजना की लंबित पत्रावलियो को समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाय।
बैंकों से कहा गया कि गरीब रेहड़ी पटरी वालों से संवाद स्थापित कर उनको बैंको द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध करायें तथा पोर्टल पर भी वितरित पत्रावलियो को अद्यतन रखा जाय। निदेशक आरसेटी को निर्देश दिया गया कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर अपने यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की ऋण पत्रावलियां बनवाये और बैंको से उनको ऋण दिलवायें जिससे उनको दिए गए रोजगार परक प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक के अन्त में लीड बैंक प्रबन्धक ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया गया।




