Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

झारखंड में पेपर लीक एवं छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप नानपारा ने किया पुतला दहन

बहराइच, 13 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला नानपारा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झारखंड में हुई पेपर लीक की घटना तथा अपने हक और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

झारखंड में पेपर लीक एवं छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप नानपारा ने किया पुतला दहन

 

 

बहराइच, 13 अगस्त।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला नानपारा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को झारखंड में हुई पेपर लीक की घटना तथा अपने हक और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अनुष्का सिंह ने कहा कि झारखंड में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय संवाद और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है, जिसका अभाविप पुरजोर विरोध करती है।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। सरकार को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा छात्रों की मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में तहसील संयोजक नानपारा हर्ष कसौधन, नगर मंत्री नानपारा हर्षवर्धन श्रीवास्तव, पूर्व जिला सहसंयोजक बहराइच रणवीर गुप्ता, निवर्तमान तहसील संयोजक निखिल शुक्ला, सत्यम मिश्र, अनिकेत मिश्र, श्याम जी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!