पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज गंगापुर गोठवा में आयोजित हुआ मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जिला अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा रहे शामिल

पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज गंगापुर गोठवा में आयोजित हुआ मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जिला अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा रहे शामिल
संवाददाता -मंजीत मिश्रा
भिनगा /श्रावस्ती – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज गंगापुर गोठवा में आयोजित किया गया मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सम्मिलित हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की विद्यार्थियों की रचनात्मकता,प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचार निश्चित रूप से प्रेरणादायी है ऐसा मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष भिनगा नगर अविनाश श्रीवास्तव उर्फ बीरू, सुनील तिवारी तथा विद्यालय के शिक्षक गण एवं सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे




