Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

बहराइच जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

 

बहराइच ब्यूरो 02 अगस्त।

बहराइच जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। पुलिस टीमों ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के उपाय तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन) प्रमुख रहे। साथ ही मानव तस्करी एवं बाल तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपायों का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!