सर्पदंश से आठ वर्षीय बालिका की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। थाना मोतीपुर क्षेत्र के पकड़िया दीवान गांव में घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही आठ वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया

सर्पदंश से आठ वर्षीय बालिका की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। थाना मोतीपुर क्षेत्र के पकड़िया दीवान गांव में घर के अंदर घरेलू कार्य कर रही आठ वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पकड़िया दीवान निवासी समीर अली की आठ वर्षीय पुत्री सायमा मंगलवार को घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बालिका दर्द से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो बालिका के पैर से हल्का रक्तस्राव होता दिखाई दिया। परिजनों ने बिना देर किए बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने बालिका की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। परिजन बालिका को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। घटना के बाद गांव में सर्पदंश को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।




