उत्तर प्रदेश

नगर नानपारा में स्थित न्यू पायनियर मांटेसरी स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

नगर नानपारा में स्थित न्यू पायनियर मांटेसरी स्कूल में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई

नगर नानपारा में स्थित न्यू पायनियर मांटेसरी स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 

नगर नानपारा में स्थित न्यू पायनियर मांटेसरी स्कूल में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई ।इस कार्यक्रम पर स्कूल के प्रबन्धक और प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहें । स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक श्री राम नरेश द्विवेदी ने दोनों महानविभूतियों के ऊपर माल्यापर्ण करके और प्रबन्धक ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरूआत की , सभी शिक्षकों ने बारी बारी से दोनों महान पुरूषों के बारे में बच्चों को जानकारी दी , और बताया कि आज ही के दिन इन दोनों महापुरुषों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में औरभारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था इन दोनों ने देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस मौके पर कक्षा UKG और कक्षा 1 के बच्चों के द्वारा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की झांकी निकाली जिसमें मो आमिर ने महात्मा गांधी की और जैन खान ने लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका निभाई और दांडी यात्रा में अन्य छात्रों जैसे असद, अब्दुल रहमान,असद रज़ा, गुलसबा, वर्तिका, जैनुल,मानवी, नशरा,अनुराग,आयुष कुमार, हसन इदरीशी, आयरा आदि का सहयोग रहा।इसे कराने में सहायक अध्यपिका श्री मति बबिता अस्थाना,कु नव्या सिंह ,कु आफरीन शकील ,कु लक्ष्मी ने सहयोग किया।

 

*मंडल प्रभारी*

*भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!