बहराइच: चित्तौरा ब्लॉक के चाकू जोत में इंटरलॉकिंग निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री से बन रही एजिंग

बहराइच: चित्तौरा ब्लॉक के चाकू जोत में इंटरलॉकिंग निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री से बन रही एजिंग
अहमद हुसैन उप संपादक उजाला हिंद समाचार डिजिटल मीडिया
जनपद बहराइच के विकासखंड चित्तौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकू जोत में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एजिंग का निर्माण बेहद घटिया ईंट और कमजोर मसाले से किया जा रहा है।
मौके पर ली गई तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एजिंग को जमीन के अंदर मजबूती से स्थापित करने के बजाय ऊपर ही बना दिया गया है। कई जगहों पर ईंटें टूटकर बिखर गई हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्य में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी मानकों की अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो यह सड़क कुछ ही दिनों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।




