Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गांव में लगे आधा दर्जन हैंडपंप पड़े हैं खराब गांव के बीच जल भराव से बीमारियों का खतरा*ए है ग्राम प्रधान का विकास

गांव में लगे आधा दर्जन हैंडपंप पड़े हैं खराब गांव के बीच जल भराव से बीमारियों का खतरा*ए है ग्राम प्रधान का विकास

 

 

अहमद हुसैन उप संपादक उजाला हिंद समाचार डिजिटल मीडिया

 

बहराइच

विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत मल्लापुर में विकास कार्यों की हकीकत ज़मीन पर पूरी तरह फेल नजर आ रही है। गांव में करीब आधा दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में जगह-जगह जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि दोनों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। कागजों में विकास कार्य दिखाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। “नाम बड़े और दर्शन छोटे” की कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है।

ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि अगर ईमानदारी से जांच हो जाए तो लाखों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और गांव के लोगों को इस समस्या से राहत कब मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!