Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

5 दिनों से अमृत सरोवर में फंसे नंदी का बजरंग दल ने किया सफल रेस्क्यू

 मिहींपुरवा (बहराइच)। मानव सेवा और गौ संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बजरंग दल की टीम ने ग्राम पंचायत चहलवा के बिहारी पुरवा स्थित अमृत सरोवर में पिछले पांच दिनों से फंसे एक नंदी का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया

5 दिनों से अमृत सरोवर में फंसे नंदी का बजरंग दल ने किया सफल रेस्क्यू

 

हरगोविंद ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

 

मिहींपुरवा (बहराइच)।

मानव सेवा और गौ संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बजरंग दल की टीम ने ग्राम पंचायत चहलवा के बिहारी पुरवा स्थित अमृत सरोवर में पिछले पांच दिनों से फंसे एक नंदी का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गहरे पानी में कई दिनों तक फंसे रहने के कारण नंदी काफी कमजोर हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सरोवर के चारों ओर झाड़ियां और गंदगी होने से पशु अक्सर फिसलकर उसमें गिर जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय और प्रखंड संयोजक राम सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला सुरक्षा प्रमुख कृष्णा पाण्डेय ने ग्राम पंचायत चहलवा के प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद तथा खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा को भी घटना से अवगत कराया। सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रस्सी, बांस तथा अन्य संसाधनों की सहायता से करीब दो घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इस अवसर पर कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि अमृत सरोवर के चारों ओर नियमित साफ-सफाई न होने और झाड़ियां उग आने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सरोवर की नियमित सफाई कराने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बजरंग दल की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर शीघ्र ही अमृत सरोवर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। वहीं प्रखंड संयोजक राम सिंह ने कहा कि बजरंग दल हमेशा गौ रक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित है तथा क्षेत्र में किसी भी बेसहारा पशु के संकट में होने पर लोग तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!