साइबर अपराध नियंत्रण एवं सर्विलांस के क्षेत्र में जनपदीय पुलिस को किया गया तकनीकी रूप से दक्ष,
पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक हुआ समापन

स्थान : पुलिस लाइन, जनपद- बहराइच
साइबर अपराध नियंत्रण एवं सर्विलांस के क्षेत्र में जनपदीय पुलिस को किया गया तकनीकी रूप से दक्ष,
पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक हुआ समापन।
जनपद पुलिस को आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध एवं सर्विलांस के क्षेत्र में और अधिक दक्ष एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से दिनांक 07 एवं 08 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन में दो दिवसीय साइबर एवं सर्विलांस प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में मुंबई से आमंत्रित साइबर एवं सर्विलांस विशेषज्ञ श्री मनोज दुबे एवं श्री केतन देसाई द्वारा जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराध एवं सर्विलांस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त थानों से अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ सर्विलांस सेल एवं साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी एवं विधिसम्मत उपयोग, तकनीकी सूचनाओं के विश्लेषण, साइबर अपराधों की जांच तथा सर्विलांस से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि, साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं विवेचना तथा आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
आज प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विशेषज्ञ श्री मनोज दुबे एवं श्री केतन देसाई का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एवं तकनीकी अपराधों की प्रकृति निरंतर बदल रही है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तकनीकी रूप से दक्ष एवं अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं विवेचना की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनपद पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक एवं नवीनतम कार्यप्रणाली से लगातार अपडेट रखने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बहराइच*




