Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बाढ़ का पानी उतरने के बाद डीएम ने पूरे प्रसाद सिंह गांव का लिया जायजा

बहराइच ब्यूरो 21 सितम्बर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम पूरे प्रसाद सिंह (खास) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया

बाढ़ का पानी उतरने के बाद डीएम ने पूरे प्रसाद सिंह गांव का लिया जायजा

 

 

बहराइच ब्यूरो

21 सितम्बर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम पूरे प्रसाद सिंह (खास) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न प्रकार की पेंशन, शौचालय, शिक्षा, विद्युत आपूर्ति तथा पाइप लाइन पेयजल योजना के माध्यम से मिल रही जलापूर्ति आदि के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया कि पूरे प्रसाद सिंह सहित ऐसे सभी बाढ़ प्रभावित गांवों, जहां जलस्तर कम हो चुका है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाकर पर्याप्त साफ-सफाई कराई जाए। आवश्यकता के अनुसार चूने का छिड़काव कराने के साथ ही जल स्रोतों को विसंक्रमित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए गांव-गांव चिकित्सा शिविर लगाए जाएं तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने ग्राम की सभी गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महसी को निर्देश दिया कि ग्राम का सर्वे कराकर बाढ़ के दौरान हुई भूमि कटान का मूल्यांकन कराया जाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व की स्थिति के अनुसार भूमि का चिहांकन कराया जाए, जिससे भविष्य में भूमि संबंधी विवाद उत्पन्न न हों। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें फसल क्षति का मुआवजा प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर गांव की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की महिलाएं समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। वहीं मौके पर मौजूद लेखपाल छोटे लाल को निर्देश दिया गया कि वरासत से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी राजेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!