*विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत लगदिहा में विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल*
*ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से सरकार का धन हुआ गबन*

*विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत लगदिहा में विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल*
*बहराइच से अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
*ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से सरकार का धन हुआ गबन*
अधूरी नाली पर पूरा भुगतान? हैंडपंप के गड्ढे पर ढक्कन तक नहीं, फिर भी भुगतान का आरोप!
बहराइच। विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत लगदिहा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, लेकिन कागजों में काम पूरा दिखाकर सरकारी धन का भुगतान किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
मामला नाली निर्माण का है, जहां आरोप है कि नाली में प्लास्टर तक नहीं कराया गया, लेकिन उसका पूरा भुगतान कर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर हैंडपंप के पास बने गड्ढे पर ढक्कन तक नहीं लगाया गया। इसके बावजूद भुगतान होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना काम पूरा हुए भुगतान कैसे कर दिया गया?




