उत्तर प्रदेश

ब्लाक बलहा के ग्राम अवसेरीपुरवा में मनाया गया भाई दूज का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है 

पौराणिक कथा  यमराज और यमुना की कथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज से बार बार मिलने का आग्रह करती थी l कार्तिक शुल्क द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे यमुना ने उनका भव्य स्वागत किया माथे पर तिलक लगाया और आदर पूर्वक भोजन कराया l

ब्लाक बलहा के ग्राम अवसेरीपुरवा में मनाया गया भाई दूज का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में कार्तिक मास के शुल्क पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है

 

रिपोर्ट:_मण्डल प्रभारी भूपेन्द्र सिंह

 

पौराणिक कथा

यमराज और यमुना की कथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज से बार बार मिलने का आग्रह करती थी l कार्तिक शुल्क द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे यमुना ने उनका भव्य स्वागत किया माथे पर तिलक लगाया और आदर पूर्वक भोजन कराया l

वरदान

अपनी बहन के इस आतिथ्य और प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से वरदान मांगने को कहा तब यमुना ने वरदान मांगा कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाए उससे तिलक करवाए और साथ भोजन करें उसे अकाल मृत्यु का भय न रहे तभी से इस त्योहार को यम द्वितीय या भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा l

श्री कृष्ण और सुभद्रा की कथा

एक अन्य मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के पास गए थे सुभद्रा ने भाई श्री कृष्ण का स्वागत फूल मिठाई और तिलक लगाकर किया था जिसे भाई दूज की परंपरा का एक अन्य आधार माना जाता है l

तिलक करना

बहने अपने भाई को घर बुलाकर या उनके घर जाकर माथे पर रोली और अक्षत चावल का तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र सुख समृद्धि एवं कल्याण की कामना करती हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!