उत्तर प्रदेश

भक्ति और दोस्ती का संगम: बहराइच के युवाओं को मिला अमरनाथ यात्रा का सौभाग्य 

हर हर महादेव" के जयकारे के साथ DP श्रीवास्तव ने की अमरनाथ यात्रा, कहा - जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य

भक्ति और दोस्ती का संगम: बहराइच के युवाओं को मिला अमरनाथ यात्रा का सौभाग्य

 

हर हर महादेव” के जयकारे के साथ DP श्रीवास्तव ने की अमरनाथ यात्रा, कहा – जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य

 

 

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद समाचार

 

 

बहराइच।बाबा अमर नाथ के भक्तों के लिए सावन का महीना किसी उत्सव से कम नहीं होता। इसी कड़ी में जनपद बहराइच के कई युवाओं ने दोस्तों के साथ मिलकर पवित्र अमरनाथ यात्रा का संकल्प लिया और भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

 

यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने बताया कि मित्रों के साथ इस पवित्र यात्रा पर जाना उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव रहा। 12756 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा अमर नाथ के दर्शन कर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पूरे रास्ते “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे।

 

यात्रा दल में शामिल एक श्रद्धालु ने बताया, “दोस्तों के साथ यह यात्रा करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। बाबा की कृपा से सभी ने सकुशल

दर्शन किए

 

स्थानीय लोगों ने भी यात्रा दल की सराहना की और कहा कि युवा पीढ़ी का इस तरह धार्मिक यात्राओं में शामिल होना समाज के लिए प्रेरणा है।

 

भक्ति और दोस्ती की अनोखी मिसाल… बहराइच के युवाओं ने दोस्तों के साथ की अमरनाथ यात्रा। 12756 फीट की ऊंचाई पर बाबा अमर नाथ के दर्शन कर सभी हुए भाव-विभोर। श्रद्धालुओं ने बताया ये उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। हर महादेव!”

 

 

उजाला हिंद समाचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!