हनुमान मंदिर के सामने गंदगी व जल भराव से लोग परेशान

हनुमान मंदिर के सामने गंदगी व जल भराव से लोग परेशान
उमा शंकर गुप्ता संवाददाता यूपी हेड उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
बहराइच रिसिया नगर पंचायत रिसिया के मोहल्ला ऋषि भूमि में स्थित हनुमान मंदिर के सामने लंबे समय से गंदगी व जल भराव की समस्या बनी हुई है सड़क पर जमा गंदा पानी और फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय नागरिकों का कहना है की जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से थोड़ी सी बारिश में भी पानी भर जाता है इससे आने-जाने में दिक्कत होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है क्षेत्र वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई अभियान चला कर जल भराव की समस्या का अस्थाई समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अशुद्धि ना हो




