संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा में विधायक सरोज सोनकर ने की सहभागिता
मिहींपुरवा क्षेत्र के विधानसभा अंतर्गत मंडल उर्रा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा में विधायक सरोज सोनकर ने की सहभागिता
मिहींपुरवा,बहराइच ब्यूरो
09 अगस्त
मिहींपुरवा क्षेत्र के विधानसभा अंतर्गत मंडल उर्रा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरोज सोनकर ने ग्राम पंचायत कतरनिया स्थित देवी मंदिर, ग्राम पंचायत अड़गोड़वा के दशहरा मेला मैदान, ग्राम पंचायत उर्रा स्थित रामजी आंबेडकर पार्क तथा अमृतपुर पुरैना देवी मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा और कार्यक्रमों में सहभागिता की। कार्यक्रम में नामित सभासद गुड्डू लोधी, रामादल मौर्य, नरेश पासवान, गुरमीत सिंह, रामावती गौतम, सुनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सरोज सोनकर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को भेदभाव, ऊंच-नीच और जाति-पाति से मुक्त कर समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज में समानता, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोतीलाल निषाद, मंडल महामंत्री संतोष सिंह उर्फ सुड्डू सिंह, शैलेन्द्र साहनी, वीरेंद्र गुप्ता, लवकुश मौर्य, प्रमोद आर्या, ग्राम प्रधान कतरनिया रंजना विश्वकर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने लोगों से संत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक समरसता व समानता पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




