उत्तर प्रदेश

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुर्तिहा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुर्तिहा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुर्तिहा यतीन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026 से संबंधित अभियुक्त राम पुत्र मिश्रीलाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी प्रतापपुर जंगल मटेरा थाना मुर्तिहा, जनपद बहराइच को बभनिया फाटा स्थित माता मंदिर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और बाद में उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल अरविंद गुप्ता शामिल रहे। थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!