उत्तर प्रदेश

नवाबगंज में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान क्रांति यूनियन (पातीराम चौधरी) ब्लॉक इकाई नवाबगंज की मासिक पंचायत आज ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुई।

 

नवाबगंज में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल नवाबगंज

 

भारतीय किसान क्रांति यूनियन (पातीराम चौधरी) ब्लॉक इकाई नवाबगंज की मासिक पंचायत आज ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुई।

 

पंचायत सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई, जिसमें ब्लॉक के किसान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे खाद-बीज, गन्ना भुगतान, आवारा पशु, नहरों में पानी और ब्लॉक स्तर की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन पत्र खंड विकास अधिकारी नवाबगंज के प्रतिनिधि के रूप में सहायक विकास अधिकारी को सौंपा।

 

इस दौरान संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!