Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा *”एक पेड़ माँ के नाम”*अभियान के तहत पुलिस लाइन बहराइच व जनपद के समस्त थानों में किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा *”एक पेड़ माँ के नाम”*अभियान के तहत पुलिस लाइन बहराइच व जनपद के समस्त थानों में किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण।

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार डिजिटल मीडिया बहराइच

 

 

दिनांक 12.07.2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में पुलिस लाइन बहराइच परिसर में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भी प्रतीक है।

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसामान्य से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की, जिससे पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को व्यापक जनसहभागिता प्राप्त हो सके।

 

अभियान के तहत 2000 वृक्षारोपण कर लक्ष्य को प्राप्�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!