श्रावस्ती पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, पुलिस कर्मियों को आपदा से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

श्रावस्ती पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, पुलिस कर्मियों को आपदा से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण
संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
उजाला हिंद समाचार
श्रावस्ती। जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के मार्गदर्शन में अग्निशमन विभाग की टीम ने किया।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। इस दौरान आग पर शीघ्र नियंत्रण, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने तथा भवन, अस्पताल, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखें, सुरक्षित स्थान पर जाएं और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पुलिस कर्मियों और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना में जनहानि और �




