Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

स्वयंसेवक संघ प्रचारक ने दिया प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश 

स्वयंसेवक संघ प्रचारक ने दिया प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

 

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद समाचार

जम्मू कश्मीर/बहराइच, उ०प्र०। श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के TULIP ग्रुप के साथ मिलकर स्वयंसेवक संघ प्रचारक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई में भगवती नगर बेस कैम्प जम्मू में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में TULIP टीम सहित विशेष रूप से श्री अमरनाथ धाम यात्रियों ने एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों को जागरूक करते हुए TULIP टीम का नेतृत्व करते हुए सज्जाद अहमद ने कहा कि प्लास्टिक कचरा मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, यात्रा के दौरान गीला कचरा यानि खाद्य पदार्थों का अवशेष हरे डस्टबिन में तथा प्लास्टिक रैपर कागज आदि नीले डस्टबिन में डालना चाहिए, साथ ही प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए। लोगों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक की थैलियों और डिस्पोज़ेबल वस्तुओं के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों तथा पुनः उपयोग किए जा सकने वाले उत्पादों का प्रयोग करें। प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को सबसे प्रभावी उपाय बताया गया।

कार्यक्रम में TULIP ग्रुप के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई और स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में TULIP टीम के साथ नानपारा बहराइच से पहुंचे ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, आलोक श्रीवास्तव, भान प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक सिंह व बालकराम के सनातनी जत्थे ने वार्ता करके प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने तथा अपने आसपास के लोगों एवं श्री अमरनाथ धाम दर्शन को जा रहे बालटाल व पहलगाम रूट के तीर्थयात्रियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!