Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अवैध स्टैंडिंग और डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 26,600 रुपये का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अवैध स्टैंडिंग और डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 26,600 रुपये का जुर्माना

 

 

बहराइच ब्यूरो हरगोविंद पांडे

04 अगस्त

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री रामप्रकाश एवं यातायात टीम ने बस, चारपहिया, तीनपहिया एवं दोपहिया वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास अवैध रूप से स्टैंड बनाकर वाहन संचालित करते पाए गए चार ई-रिक्शा तथा डग्गामार तरीके से सवारी भर रहे एक ऑटो के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कुल पांच वाहनों का चालान करते हुए 26,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरना कानूनन अपराध है और भविष्य में भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!