*गमगीन माहौल में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच कर्बला पहुंचे ताजिए*
जनपद बहराइच की तहसील नानपारा क्षेत्र के माघी, सरैयां, अशरफा, बंजरिया, तकिया सहित विभिन्न गांवों में चेहल्लुम का पर्व मंगलवार को पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया

*गमगीन माहौल में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच कर्बला पहुंचे ताजिए*
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
जनपद बहराइच की तहसील नानपारा क्षेत्र के माघी, सरैयां, अशरफा, बंजरिया, तकिया सहित विभिन्न गांवों में चेहल्लुम का पर्व मंगलवार को पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। शाम 6:00 अपनी ताजियों को लेकर कर्बला को रवाना हुए अकीदतमंद हजरत इमाम हुसैन (रज़ि.) और कर्बला के शहीदों की याद में मुस्लिम समुदाय ने ताजिए निकालकर नोहा, मनकबत और सलाम पढ़ते हुए उन्हें कर्बला तक पहुंचाया।
मान्यता है कि हजरत इमाम हुसैन (रज़ि.) की शहादत 10 मोहर्रम को कर्बला के मैदान में हुई थी। उनकी शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम मनाया जाता है। इसी अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताजियादार अपने-अपने ताजिए लेकर जुलूस की शक्ल में हकीकत मैदान और कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रस्मों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने “या हुसैन” की सदाओं के बीच नोहा और मनकबत पढ़कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस के मार्ग पर लोगों ने अनुशासन और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरघुट्टा कर्बला पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मोहम्मद इस्माइल, राहुल यादव, शशांक गौड़, रामानुज सिंह, दयाराम साहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों ने पूरे आयोजन पर लगातार नजर बनाए रखी, जिससे चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।




