Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

बहराइच 16 सितम्बर। जनपद में संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थलों एवं बृहद् गो संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा हेतु मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौसंरक्षण, अनुश्रवण, मूल्याकंन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गौसंरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

 

बहराइच 16 सितम्बर। जनपद में संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थलों एवं बृहद् गो संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा हेतु मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौसंरक्षण, अनुश्रवण, मूल्याकंन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में अवस्थित समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कर उन्हें क्रियाशील करते हुए विकास भवन स्थित जिला कमाण्ड सेन्टर से लिंक्ड कर प्रभावी ढंग से मॉनीटरिंग की जाय। संरक्षित गोवंशों के भूसा, चारा, चोकर, चूनी, पशुआहार एवं हारा चारा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक नामित नोडल अधिकारी जनपद स्तर पर व्हाट्सअप ग्रुप प्रतिदिन गोआश्रय स्थल पर भूसे चारे की अद्यतन स्थिति को अनिवार्य रूप से फोटोग्राफ्स के साथ अपडेट करेंगे। जिले में स्थापित गोआश्रय स्थलों के प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए डीएम द्वारा नगरीय क्षेत्रों के लिए अपर जिलाधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया प्रत्येक दिन गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण हो। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह में 02 से 03 दिवस गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें।

डीएम श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए गोआश्रय स्थलों के लिए बेहतर से बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायें। डीएम ने निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों के पहुंच मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाय जिससे प्रत्येक मौसम में गौआश्रय स्थल तक आना-जाना सुगम हो सके। गो आश्रय स्थलों के प्रभावी अनुश्रण के लिए जिलाधिकारी ने ‘वीबी-जी राम जी’ योजनान्तर्गत गौआश्रय स्थलों में केयर टेकर के लिए शौचालय तथा ठहरने के लिए कमरें की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया ताकि पशुओं की निगरानी बेहतर ढंग से हो सके। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन गो आश्रय स्थलों पर गोबर गैस प्लान्ट स्थापित हैं क्रियाशील किया जाय।

बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे जबकि उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!