Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नेपाल के अछाम जिले के मंगलसेन बाजार में धूमधाम से मनाया गया कजरी तीज पर्व

नेपाल के अछाम जिले के सदरमुकाम मंगलसेन बाजार में हर वर्ष की तरह इस बार भी कजरी तीज पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और पारंपरिक गीत-संगीत पर नृत्य करते हुए कजरी तीज का पर्व मनाया।

कजरी तीज के मौके पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में गीत गाए और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान मंगलसेन बाजार में पर्व का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

हालांकि इस वर्ष नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ और उससे हुई तबाही का असर पर्व की खुशियों पर भी दिखाई दिया। बाढ़ के कारण कई परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों के चेहरों पर जहां पर्व की खुशी नजर आई, वहीं बाढ़ की चिंता और मायूसी भी देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कजरी तीज उनके लिए आपसी भाईचारे, परंपरा और खुशियों का पर्व है, लेकिन प्राकृतिक आपदा के चलते इस बार पहले जैसी रौनक नहीं दिखाई दी। इसके बावजूद महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए कजरी तीज पर्व मनाया और सुख-शांति की कामना की।

बहराइच से पत्रकार अहमद हुसैन की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!