Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न

बहराइच 07 सितम्बर। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न

 

 

 

बहराइच 07 सितम्बर। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ आमनजन व वादकारियों को उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकारण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट, बहराइच के सभागार में विगत दिवस विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत अरबिंद गौतम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जाय साथ ही इस बात का भी प्रयास किया जाय पिछली लोक अदालत से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। बैठक में मौजूद अधिकारियों से वादों के निस्तारण में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही लोक अदालत को और अधिक प्रभावी बनाने के बारे में सुझाव भी प्राप्त किये गये।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार यादव, उपजिलाधिकारी सदर बहराइच, पुलिस क्षेत्राधिकारी (काइम) बहराइच, समस्त तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, बहराइच, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात, लीड बैंक प्रबन्धक, मुख्य शाखा प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, बहराइच, मुख्य शाखा प्रबन्धक, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!