Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच के नानपारा एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

बहराइच के नानपारा एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

 

 

अहमद हुसैन उप संपादक हिंद समाचार डिजिटल मीडिया  बहराइच

 

 

बहराइच के नानपारा मे फरियादियों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

बहराइच। तहसील नानपारा की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना नानपारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने बड़ी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों या थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए।

समाधान दिवस में एसडीएम ने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अद्यतन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान पर विशेष बल दिया गया। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस दौरान सी.ओ नानपारा, थाना अध्यक्ष नानपारा, व समस्त राजस्व निरीक्ष�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!