Bahraich : SSB की सतर्कता से नाबालिग नेपाली बालिका का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका नाकाम
Bahraich, Mihipurwa, Nanpara : 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नानपारा ने भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक नेपाली नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी संभावित घटना को टाल दिया।

Bahraich : SSB की सतर्कता से नाबालिग नेपाली बालिका का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका नाकाम
उजाला हिन्द समाचार से सह संपादक रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Bahraich, Mihipurwa, Nanpara : 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नानपारा ने भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक नेपाली नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी संभावित घटना को टाल दिया। यह कार्रवाई कमांडेंट कैलाश चन्द्र रमोला के मार्गदर्शन में सीमा चौकी मुर्तिहा पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को नियमित जांच एवं तलाशी अभियान के दौरान भारत से नेपाल जाने वाले मार्ग पर एक नेपाली युवक और एक नाबालिग बालिका को रोका गया। दस्तावेजों की जांच और गहन पूछताछ में बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि हुई, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने तत्काल नेपाल पुलिस एवं एनजीओ ‘मैत्री’ (नेपाल) से समन्वय स्थापित किया। नेपाल पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त बालिका के संबंध में नेपाल में पहले से गुमशुदगी का मामला दर्ज था।
सभी आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित रूप से एनजीओ मैत्री (नेपाल) के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि संबंधित युवक को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी 59वीं वाहिनी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा, सतर्कता और मानवीय दायित्वों के निर्वहन के लिए बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है!




