रामलीला मैदान परिसर नानपारा में आयोजित हुआ पौध रोपण का
बहराइच ब्यूरो 2 अगस्त नानपारा स्थित रामलीला मैदान परिसर में आज वृहद स्तर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर समूचे परिक्षेत्र को वन्य क्षेत्र विकसित करने का अभियान शुरू किया

रामलीला मैदान परिसर नानपारा में आयोजित हुआ पौध रोपण का
कार्यक्रम
हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच ब्यूरो 2 अगस्त
नानपारा स्थित रामलीला मैदान परिसर में आज वृहद स्तर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर समूचे परिक्षेत्र को वन्य क्षेत्र विकसित करने का अभियान शुरू किया गया। शिवालय बाग़ सभागार में पर्यावरण जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वन्य कर्मी, अधिकारियों के अलावा राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी व पर्यावरणविद उपस्थित रहे।
महामना मालवीय मिशन व शिवालय बाग़ मंदिर प्रबंधन की ओर से आयोजित पर्यावरण जल संरक्षण परिचर्चा को संबोधित करते हुए तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी ने कहा कि नानपारा परिक्षेत्र में वृक्षारोपण की अपार संभावनाएं हैं आवश्यकता इस बात की है कि हम सब लोग मिलकर सामूहिक रूप से अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करें तथा उनका संरक्षण भी करें ताकि जल एवं पर्यावरण संरक्षित और मानवानुकूल बना रहे सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशू गौतम ने कहा कि, वृक्षारोपण पवित्र कार्य है हम सब लोग मिलकर खाली पड़े स्थानों पर अभियान चलाकर वृक्षारोपण करें ताकि पर्यावरण व जल सुरक्षित और संरक्षित बना रह सके।
आयोजक अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , क्षेत्रीय धार्मिक संगठन प्रतिनिधियों , समाजसेवी व पर्यावरणविदों के साथ सामूहिक टीम बनाकर समूचे परिक्षेत्र में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जा रहा है तथा उनको संरक्षित करने के लिए स्थानीय स्तर पर जन सहयोग भी लिया जा रहा है। डिप्टी रेंजर नानपारा अमित वर्मा ने बताया कि, रामलीला मैदान व उससे सटे श्मशान भूमि के खाली पड़े स्थानों पर अभियान चलाकर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जा रहा है ताकि समूचा क्षेत्र हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बना रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकुल कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान में सतत् सहयोग कर रहे हैं और प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संघ विचारक अशोक कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख (शिवपुर) सुधीर यज्ञसैनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवालय बाग़ महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद नेता आदर्श कुमार, विमलेंद्र कुमार, देवाशीष व दयाशंकर, राहुल उपाध्याय, अधिवक्ता डीपी श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अक्षय पाण्डेय, सनातन समाज नेता धर्मेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी फहीम अहमद, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, समाजसेवी अश्वनी गुप्ता समेत तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर रामलीला मैदान में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।




