Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बहराइच 25 अगस्त। हरदी थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

 

बहराइच 25 अगस्त। हरदी थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरदी श्री आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

स्थानीय पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 278/2026, धारा 305(ई), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त हरिद्वार उर्फ हरदारी पुत्र कल्लूराम लोध, निवासी पसियनपुरवा, थाना हरदी, जनपद बहराइच को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक पेंचकस, एक हैण्डपम्प, लोहे का चिमटा, लोहे का तावा, एक कलछुल स्टील तथा दो तसला बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त 2026 को प्राथमिक विद्यालय घुमनी नथुआपुर में हुई चोरी के संबंध में वादी द्वारा ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार 25 अगस्त को पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम नथुआपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री प्रेमचन्द्र गुप्ता, कांस्टेबल शिवेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल अमित कनौजिया तथा कांस्टेबल शनि प्रकाश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!