Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: ताला तोड़ा, पंखे-किताबें तक ले गए चोर… स्कूल में मचा हड़कंप

27 अगस्त की रात हुई वारदात, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर*   *गांव वाले बोले - "स्कूल भी अब सुरक्षित नहीं

बहराइच: ताला तोड़ा, पंखे-किताबें तक ले गए चोर… स्कूल में मचा हड़कंप

 

27 अगस्त की रात हुई वारदात, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर*

*गांव वाले बोले – “स्कूल भी अब सुरक्षित नहीं

 

बहराइच

शिक्षा के मंदिर में भी चोरों का डेरा। बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बीजे गांव में बीती 27 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने संत गाडगे वीतराम विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाया।

 

रात के अंधेरे में स्कूल का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर हजारों का सामान समेट कर फरार हो गए।

 

 

4 सीलिंग पंखे

बच्चों की किताबें और पाठ्य सामग्री*

-स्कूल में रखा खाद्य सामान और अन्य जरूरी सामान

 

सुबह जब प्रधानाचार्य सुंदर लाल स्कूल पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और कीमती चीजें गायब थीं।

 

तुरंत इसकी लिखित शिकायत नवाबगंज थाने में दी गई।

 

पुलिस क्या कह रही है?

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया, “तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!