Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच -: कुंवानों नदी में गिरा युवक, एनडीआरएफ ने घंटों चलाया तलाशी अभियान,,,,

थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के बेलभारिया गांव निवासी नीरज कश्यप (लगभग 20) पुत्र रामलगन बीती रात कुंवानों नदी पर बने पुल से नीचे नदी में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।

स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी तलाश अभियान में लगाया गया।कुंवानों नदी छोटी होने के बावजूद युवक का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत की। नदी में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस और गोताखोर भी लगातार तलाश में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!