भ्रष्टाचार का चल रहा बड़ा घोटाला। कागज़ों पर 224 मजदूर, मौके पर सिर्फ शून्य!
विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार का चल रहा बड़ा घोटाला

भ्रष्टाचार का चल रहा बड़ा घोटाला।
कागज़ों पर 224 मजदूर, मौके पर सिर्फ शून्य!
विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत भ्रष्टाचार का चल रहा बड़ा घोटाला।
मिहिपुरवा/बहराइच
बहराइच के विकास खंड की ग्राम पंचायत पुरैना अमृतपुर में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।*प्रथम साइड मनोहर के खेत से रोज अली के खेत तक नाला सफाई कार्य । दूसरी साइड रोज अली के खेत से नवाब के खेत तक नाला सफाई कार्य।
बताया जा रहा है लेकिन मौके की कार्यस्थलों पर रिकॉर्ड में कुल 224मजदूरों के काम करने का दावा है।
*लेकिन मौके पर जांच के दौरान एक साइड पर शून्य मजदूर मिले।बाकी किधर
अगर रिकॉर्ड में224मजदूर हैं, तो कार्य किधर
क्या मस्टर रोल में दर्ज हाजिरी और मौके की वास्तविक स्थिति में अंतर है?
मामले में दूसरे ग्राम पंचायत क्षेत्र से मजदूरों के काम करने की बात भी सामने आई है, जिससे मनरेगा कार्यों की निगरानी और सत्यापन पर सवाल उठ रहे हैं।
अब ग्रामीणों की मांग है कि मस्टर रोल, हाजिरी, भुगतान और कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन कराकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
साथ ही सवाल यह भी है कि संबंधित अधिकारियों ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया या नहीं?
224मजदूरों का रिकॉर्ड और मौके पर लगभग शून्य मजदूर आखिर इस अंतर की सच्चाई क्या है?
जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला लापरवाही का है या रिकॉर्ड में किसी तरह की अनियमितता हुई है।
कागज़ों पर 224 मजदूर और जमीन पर सिर्फ शून्य
अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या इस पूरे मामले की जांच होगी?*
क्या जिम्मेदारों की जवाबदेह तय होगी? या फिर मनरेगा के रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़े ही अंतिम सच मान लिए जाएंगे?*
*बहराइच से बड़ी खबर—मनरेगा के काम पर उठे गंभीर सवाल, अब कार्रवाई का इंतजार।
ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल




