उत्तर प्रदेश

गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मुफ्त ऑटो सेवा की पहल, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क सफर का लाभ

फखरपुर बहराइच। गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए खुशी फाउण्डेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ शाह निवासी सराय काजी ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया

गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मुफ्त ऑटो सेवा की पहल, जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क सफर का लाभ

 

 

फखरपुर बहराइच। गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए खुशी फाउण्डेशन (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ शाह निवासी सराय काजी ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत ऐसे गरीब एवं असहाय लोग, जो ऑटो का किराया देने में सक्षम नहीं हैं, बिना किसी किराये के ऑटो से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मोहम्मद आरिफ शाह ने बताया कि समाज में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके सामने रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौती बना हुआ है। विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को आवागमन के लिए किराया जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपनी ओर से मुफ्त ऑटो सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि पैसों के अभाव में किसी गरीब को जरूरी काम के लिए आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकता है और उससे ऑटो का कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उनका उद्देश्य केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना किसी पर एहसान नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यदि सक्षम लोग अपने स्तर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मुफ्त ऑटो सेवा की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग अपने निजी स्वार्थ तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं मोहम्मद आरिफ शाह द्वारा जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना समाज के लिए प्रेरणादायक है। मोहम्मद आरिफ शाह ने कहा कि उनका संकल्प है कि जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता की जाए और कोई भी गरीब व्यक्ति केवल किराये के अभाव में अपने जरूरी कार्य से वंचित न रहे। उन्होंने कहा—“सेवा ही संकल्प और इंसानियत ही पहचान है।” इस पहल से क्षेत्र के गरीब एवं बेसहारा लोगों को निश्चित रूप से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!